मनासा। राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर गुरुवार को मनासा पहुंचे और नगर परिषद कार्यालय में परिषद प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमालाओं से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद गुर्जर ने परिषद पदाधिकारियों को जनता की जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है ताकि उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद अच्छा कार्य कर रही है और केंद्र एवं राज्य सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगी।
सम्मान समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पंडित दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद राठौर, दिनेश राठौर, बंटीसहगल पार्षद प्रवीण जोनवाल, दशरथ खाटवा, दीपक शर्मा, पीयूष गांधी एवं नगर परिषद मनासा के सभी कर्मचारियों ने सांसद का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर की मूलभूत सुविधाओं, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सांसद के मनासा दौरे से आने वाले समय में मनासा क्षेत्र के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से नई विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।