नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा गुरूवार को वृद्धजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए नि शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर शासकीय आयुर्वेद औषधालय नीमच सिटी में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित आमजनों का निशुल्क बी.पी. एवं शुगर की जांच के साथ आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क आयुष दवाईयां प्रदान की गई। शिविर में कुल 92 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ.विवेक शर्मा, डॉ.हर्षवर्धन शर्मा, डॉ.दीपिका पाटीदार, डॉ.निकिता बघेल, हरीश दास बैरागी, भावना बैरागी, शैलेन्द्र पाटीदार, मंगीलाल निनामा आदि आयुष स्टाफ ने सेवा दी हैं।