BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 7:37 pm
REPORT : जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने किया फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्‍तमुरार में अमृत सरोवर निर्माण स्‍थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने गुरूवार को उपखण्ड नीमच क्षेत्र के भ्रमण दौरान ग्राम पंचायत फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्‍तमुरार, में प्रस्‍तावित अमृ़त सरोवर निर्माण के चिंहित स्थलों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर उपरोक्त नवीन अमृ़त सरोवर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत फोफलिया अंतर्गत चिंहित अमृत सरोवर के स्थल को जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने उपयुक्त बताते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिये। ग्राम पंचायत हरवार में चिंहि‍त अमृत सरोवर के स्थल को उपयुक्त नही बताते हुए नवीन स्थल चयन करने के कार्यपालन यंत्री, ग्रा.या.से.संभाग नीमच को निर्देश दिये। उन्‍होने ग्राम पंचायत कोटडी ईस्तमुरार में प्रस्तावित अमृत सरोवर तालाब में अधिक जल भराव क्षमता हो, इस केनिर्माण कराने के निर्देश दिये।

इस भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री आरईएस नीमच बीएल कतिजा, जनपद सीईओ नीमच आरिफ खान, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत नीमच सुशील दौराया, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत नीमच राजेश आर्य व संबंधित उपयंत्री व ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE