नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में 100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान, पीओएसएच अधिनियम, शी बॉक्स, सायबर सुरक्षा तथा महिलाओं के लिए कानूनी प्रावधान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम गुरूवार को आयोजित किया गया। परियोजना अधिकारी एवं प्रशासक दीपिका नामदेव,काउंसलर नुसरत तथा सोशल वर्कर पूजा मिश्रा ने उपस्थित किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी। बाल विवाह रोकथाम सम्बंधित शपथ भी जागरूकता कार्यक्रम में दिलवाई गई। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने दी।