BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 7:52 pm
NEWS : म्हारो पावन चित्तौड़ स्वच्छता अभियान, वार्ड 12 में चला विशेष सफाई महाअभियान, 50 टन कचरा व सिल्ट हटाया, 350 कपड़े के थैले वितरित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड संख्या 12 में व्यापक सफाई महाअभियान आयोजित किया गया।


अभियान के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वार्डवासियों से संवाद कर स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान करते हुए नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए।


मुख्य मार्ग एवं नालियों की सफाई
अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, नाला-नालियों, डिवाइडरों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई की गई। कचरा डंपिंग पॉइंट्स, खाली पड़े प्लॉट्स एवं झाड़ियों को साफ किया गया। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई जैसी आवश्यक कार्रवाइयाँ भी की गईं।


नगर परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 50 टन सॉलिड वेस्ट एवं नालों से निकले सिल्ट को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।


अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त शहर के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक किया गया तथा 350 कपड़े के थैले वितरित किए गए। नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने की अपील की गई।


इस विशेष अभियान में नगर परिषद आयुक्त, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड जमादार, अतिक्रमण दस्ता दल, सफाई मित्र एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE