BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 7:57 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव भी उपस्थित थे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. नीमच अंकिता पंड्या ने गैर सांस्थानिक सेवाएं, सांस्थानिक सेवाएं, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं संस्था निरीक्षण सम्बंधित जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने लीगल फ्री से लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने,बाल भिक्षावृत्ति हेतु सघन मॉनिटरिंग करने, दल बनाकर संयुक्त कार्यवाही करने, स्पॉन्सरशिप व पीएम केयर वाले बच्चों की नियमित निगरानी करने, वन स्टॉप सेंटर को फिट फैसिलिटी घोषित करने, शिक्षकों व हॉस्टल वार्डन हेतु विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने तथा आवश्यकता व देखरेख वाले बच्चों के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिएकि कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति न करे यदि पालक करवाते है तो उनपर कार्यवाही की जावे।बच्चों को शिक्षा से जोड़ने।

बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यगण, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी एम एस मांगरिया, जिला संयोजक राकेश राठौर, श्रम पदाधिकारी सज्जन सिंह चौहान, सहायक संचालक वैभव बैरागी, संस्था बाल गृह व शिशु गृह प्रभारी, संजय मसानिया, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE