BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 10:31 am
KHABAR : महाकाल की नगरी उज्जैन में गूंजा सनातन का जयघोष, निकाली गई भव्य वाहन रैली, संभागभर से जुटेंगे सनातनी, अखिल भारतीय सनातन परिषद ने नई टीम घोषित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में सनातन धर्म की विजय पताका फहराने के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद ने अपनी नई टीम की घोषणा के साथ ही बड़े आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। परिषद द्वारा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत महावीर नाथ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्व में सौंपते हुए संभाग का नेतृत्व दिया गया है। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संभागीय अध्यक्ष श्री श्री 108 महंत महावीर नाथ महाराज को संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया। काशीराम पाटीदार को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस बड़ी घोषणा के साथ ही पूरे संभाग के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


यात्रा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई
संभागीय अध्यक्ष महावीर नाथ ने बताया कि सनातन धर्म की एकता और शक्ति प्रदर्शन के लिए एक विशाल और भव्य सनातन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर टॉवर चौक और फ्रीगंज जैसे प्रमुख मार्गों से ठाठ-बाट के साथ गुजरते हुए एक निजी होटल पर संपन्न हुई। महावीर नाथ बताया कि इस वाहन रैली में संभागभर से बड़ी संख्या में सनातनी लोग शामिल हुए है।


समापन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन
यात्रा के समापन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां संगठन के नए उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों का भी आधिकारिक ऐलान किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए पुजारी कुलदीप शास्त्री, समाजसेवी रवि सोलंकी, ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीराम, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई समाजसेवी गोविंद (बबलू) यादव सहित पूरी मित्र मंडली ने सभी को इस भव्य आयोजन में शामिल होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्यमंत्री का आभार करने के लिए वाहन यात्रा निकाली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE