अंबाह। जयश्वर महादेव मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष तथा नगर पालिका अध्यक्ष के पति जिनेश जैन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में वे मंच से फैशन और फिल्मों का हवाला देते हुए महिलाओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने नगर पालिका चुनाव को लेकर यह भी कहा कि “मेरे बिना यहां कोई अध्यक्ष बन ही नहीं सकता।”
बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विपक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस पूरे मामले में पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया और प्रशासनिक कदमों पर सभी की नजर बनी हुई है।