मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी मंदसौर द्वारा आपके गांव धुंधडका तहसील मंदसौर मे कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल के युवक युवतिया जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच को ही मिलेगा। बैंकिग संबंधी सभी जानकारियॉं दी जायेगी। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 27 फरवरी 2026 शुक्रवार समय प्रातः 11 बजे से अपने दो 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राषन कार्ड एंव समग्र आईडी, कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन पत्र पंचायत भवन धुंधडका में अशोक नागदा मोबाइल न. 8435806297 को जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाएं।