देवास। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास में एचआईवी/एड्स जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं योग विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अधिकारी आयुष विभाग डॉ. ममता जुनवाल ने एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय, इससे जुड़ी भ्रांतियों तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजीव सर ने भी एचआईवी/एड्स जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संक्षिप्त मार्गदर्शित ध्यान (ळनपकमक डमकपजंजपवद) भी कराया गया। इस मेडिटेशन से सभी ने मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया। कार्यक्रम के अंतर्गत योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक महेश यादव ने किया, जिसमें विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी, शिवांगी मित्तल, डॉ. विवेक वैद्य (प्लेसमेंट प्रभारी) एवं डॉ. अनिल मिश्रा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस), व्याख्याता योगेश आलावा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।