BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 1:56 pm
NEWS : पंचायत समिति, कोष कार्यालय एवं चंदेरिया थाना का निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कार्यवाही, रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को पंचायत समिति, कोष कार्यालय एवं पुलिस थाना चंदेरिया का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अभिलेख पूर्णतः अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखे जाएं। अधिकारी आमजन की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर समस्याओं का निस्तारण करे। जिला कलक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।


रिकॉर्ड अपडेट रखें, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें
पंचायत समिति में आवक-जावक शाखा, लेखा शाखा, परिवाद निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना, केश शाखा, संस्थापन शाखा, विधि शाखा एवं प्रगति शाखा का विस्तार से निरीक्षण किया गया।  जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पंचायत समिति की दुकानों के किराया संबंधी लंबित प्रकरणों में हो रही देरी पर जिला कलक्टर ने तथ्यात्मक जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को त्वरितता से प्रकरणों का निस्तारण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


कोष कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रोकड़ बुक, पेंशन प्रकरणों एवं अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच कर पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।


चंदेरिया थाना में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस थाना चंदेरिया के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण, लंबित प्रकरणों एवं अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखा जाए। थाने में आयोजित बैठक में यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त कृष्ण गोपाल माली एवं हिंदुस्तान जिंक एवं बिरला सीमेंट के प्रतिनिधि एवं सीआई मोतीराम सारण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE