BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 1:58 pm
BIG NEWS : एमपी में सरकारी कैलेंडर पर गलत हिरण की फोटो, दिग्विजय ने उठाए सवाल, जयवर्धन सिंह ने पिता का किया समर्थन, बीजेपी का पलटवार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर पर छपी एक हिरण की तस्वीर ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाया है कि कैलेंडर पर लगी हिरण की तस्वीर इम्पाला की है, जो अफ्रीका में पाया जाता है और न तो मध्य प्रदेश में बल्कि पूरे भारत में नहीं मिलता।


दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री जी, जिस हिरण का चित्र आपने एमपी के कैलेंडर पर लगाया है वह एमपी में ही नहीं पर भारत में भी नहीं पाया जाता। ये प्उचंसं है जो अफ्रीका में पाया जाता है। कृपया सोच-समझ कर एमपी के शासकीय कैलेंडर पर चित्र लगवाया करें। जय सिया राम।”


इस पोस्ट के बाद दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी पिता का समर्थन किया। जयवर्धन ने कहा कि मध्य प्रदेश एक वाइल्डलाइफ स्टेट है, इसके बावजूद कैलेंडर में विदेशी हिरण का फोटो छापा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जमीनी स्तर का ज्ञान नहीं है और उन्होंने बड़ी त्रुटि की है।


वहीं, भाजपा सरकार की ओर से मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर पलटवार किया। सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेता बच्चों की पुलिस जैसी बात करते हैं। मूल विषयों पर ध्यान नहीं है। बिना जानकारी और तथ्य के विषय उठाना कांग्रेस की आदत है। वे केवल विरोध करने के लिए विरोध कर रही है और नकारात्मक राजनीति करना चाहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE