BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 2:12 pm
KHABAR : उज्जैन में होली-रमजान को लेकर फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में 250 पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। होली और रमजान के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नागीझिरी और फव्वारा चौक क्षेत्र में आयोजित किया गया। फव्वारा चौक पर एएसपी आलोक शर्मा, डीएसपी क्राइम योगेश तोमर और डीएसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस बल का नेतृत्व किया। वहीं नागीझिरी क्षेत्र में सीएसपी श्वेता गुप्ता और सीएसपी दीपिका शिंदे ने मोर्चा संभाला। करीब 250 पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE