प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू आज डिजिटल युग में एक नई पहचान हासिल की संभवत प्रदेश की पहली नगर पालिका माउंट आबू ऐसी होगी जो अब राज्य सरकार की आधिकारिक डिजिटल पहचान मिल गई है, जिससे अब नगर पालिका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से दर्ज हो गई है। प्रदेश की यह पहली नगर पालिका है, जिसे इस प्रकार राज्य सरकार की अधिकृत वेबसाइट में डिजिटल रूप से शामिल किया गया है। इससे अब माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होगी।
इस पहल के माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं, सूचनाओं और योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माउंट आबू का संपूर्ण प्रोफाइल उपलब्ध होने से पर्यटन और प्रशासनिक पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी पुस्तकालय में किया गया, इस वेबसाइट में सभी चीजों का समावेश https://npmountabu.rajasthan.gov.in/ इस वेबसाइट पर देखने को मिलेगा और खास तौर पर माउंट आबू मैं निर्माण अनुमति एवं निर्माण सामग्री परिवहन की समस्याओं को देखते हुए आने वाले दिनों में डिजिटल तौर पर इसे सम्मिलित किया जाएगा ताकि माउंट आबू की जनता को राहत मिल सके।