BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 3:47 pm
KHABAR : 28 मार्च से दिल्ली से खजुराहो तक हवाई सेवाएं होंगी बंद, 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन होगी संचालित, इंडियो एयरलाइंस ने लिया फैसला, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। दिल्ली से खजुराहो तक इंडियो एयरलाइंस की सेवाएं 28 मार्च से बंद हो जाएंगी। 29 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक इंडिगो की हवाई सेवा बंद रहेगी। समर शेड्यूल के मुताबिक, गर्मियों में इंडियो 21 अप्रैल से 30 जून 2026 तक हफ्ते में तीन दिन सेवाएं संचालित करेगा।


पर्यटन नगरी खजुराहो में फिलहाल दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से बनारस (अप-डाउन दोनों साइड) के लिए इंडिगो अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, लेकिन उनकी यह सेवाएं 28 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो से यह सेवा बंद की जा रही है, लेकिन इस वर्ष गर्मियों में भी इंडिगो एयरलाइंस 180 सीटर एअरबस 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दोपहर 12ः15 बजे खजुराहो आएगी। वहीं 12ः45 बजे खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना होगी।


खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हवाई सेवा खजुराहो-दिल्ली और दिल्ली-खजुराहो के बीच ही रहेगी। आगामी अक्टूबर माह से इंडिगो की सेवाएं प्रतिदिन पूर्व की तरह संचालित होगी। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 30 जून के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी हवाई सेवाएं जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE