BREAKING NEWS
BIG REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी के करोड़ों के खेल का भंडाफोड़,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में.. <<     REPORT : भगवानपुरा चौराहा और मनासा नाके पर नगर.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच पुलिस का शिकंजा,.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी के खिलाफ किसानों का विस्फोट,.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल रहेगा ब्लैकआउट, शहर के.. <<     KHABAR : एसपी पुनीत गेहलोत से मिले झुग्गी-बस्ती के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड के ‘वंडर वृक्ष रथ’ का.. <<     NEWS : बिरला शिक्षा केंद्र में विधिक साक्षरता.. <<     BIG NEWS : नीमच में रॉन्ग साइड की रफ्तार पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का सैलाब,.. <<     शिवपुरी में तीन महीने से राशन के लिए तरस रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 4:04 pm
KHABAR : 15 दिनों में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, की ये मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 15 दिन पहले शादी हुई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के बाद नवविवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि एसपी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा है।


6 को शादी और 20 फरवरी को मौत
दरअसल 6 फरवरी को कैमोरी निवासी पूजा साहू की लार्डगंज इलाके निवासी निखिल साहू से शादी हुई थी। 20 फरवरी को पूजा पति, सास, ससुर और ननद के साथ उज्जैन गई थी। 21 फरवरी को उज्जैन में उसकी मौत हो गई।


मौत के घाट उतारने का आरोप
एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा- उज्जैन ले जाकर नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। किसी अस्पताल में इलाज कराने की बजाय ससुराल पक्ष के लोग मायका पक्ष को बीमार पूजा का वीडियो भेज रुपयों की मांग करते रहे। पूजा के परिजनों ने शादी में चार लाख रुपए और जेवर दहेज में दिया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग रुपयों की मांग करते रहे। मृतक की फोटो वाली पोस्टर लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE