नीमच। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।
खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि खनिज निरीक्षक सुनील जाधव एवं खनिज विभाग की टीम ने मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेड़ी में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करते पाए गए दो वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जब्त किया।
जब्त किए गए ट्रैक्टरों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-44-जेडडी-1490 एवं एमपी-44-एबी-8565 शामिल हैं। खनिज विभाग ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी है।