BREAKING NEWS
BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 6:23 pm
BIG NEWS : नीमच में युवक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों और विदेशी व्यापार डील के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, लगाया किसानों और युवाओं के भविष्य को विदेशी हाथों में सौंपने का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश की संपत्ति और किसानों के भविष्य को विदेशी हाथों में सौंपने का आरोप लगाते हुए प्रस्तावित ट्रेड डील तथा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार शाम युवक कांग्रेस ने नीमच के फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने शर्टलेस होकर और गंजी में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह मन्नू बन्ना ने किया।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों और युवाओं के हितों के विपरीत हैं और देश की संपत्तियों को विदेशी कंपनियों के हवाले करने की साजिश रची जा रही है।
युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई युवा नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास जारी रहा, तो युवक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान भारत माता चौराहा कुछ समय के लिए पूरी तरह आंदोलनमय हो गया और सरकार विरोधी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के जिला और ब्लॉक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE