BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शेप-अप हेल्थ क्लब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 4:21 pm
KHABAR : खंडवा में 200 से ज्यादा स्थानों पर जलेगी होली, निगम चौराहे पर लगा हर्बल होली मेला, विधायक-महापौर समेत लोगों ने खरीदा प्राकृतिक रंग और गुलाल, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वस्थ होली मनाने को लेकर खंडवा नगर निगम चौराहे पर “हर्बल होली मेला” आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस हर्बल होली मेले में कई तरह के गुलाल और खाद्य सामग्री बिकी रही है। जिसे स्व सहायता समूहों की बहनों ने तैयार किया है।


खंडवा में आज सोमवार को 200 से ज्यादा स्थानों पर होली जलेगी। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर निगम चौराहे पर रंगों का बाजार लगाया गया है। जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार गुलाल और खाद्य सामग्री बेची जा रही है। पलाश के फूल, मेहंदी, मोरिंगा पाउडर इन सब चीजों को लेकर नेचुरल कलर तैयार किए गए हैं। जिससे होली खेलने के दौरान त्वचा पर कोई विपरीत असर ना हो।


जनप्रतिनिधियों ने की खरीदी
खंडवा नगर निगम महापौर, खंडवा विधायक और पंधाना विधायक ने इस मेले का शुभारंभ किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मेले का घूम-घूम कर लुत्फ उठाया और खरीदी भी की। इतना ही नहीं आम जनता से भी हर्बल कलर खरीदने के लिए अपील की गई है।


विधायक ने कही ये बात
पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि पंधाना विधानसभा की मातृ शक्ति ने आत्मनिर्भर भारत की सोच को पूरा किया है। हमारी बहनें स्व सहायता समूह के माध्यम से पोषण आहार बनाती है। अभी होली के लिए रंग-गुलाल बनाया है। विधायक ने महिलाओं की मेहनत और उनकी लगन के लिए उन्हें प्रणाम किया है। इसके साथ ही छाया मोरे ने आत्मनिर्भर भारत के लिए चलाई जा रही योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी आभार जताया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE