रतलाम। सोहनगढ़ में गांव के मेन बाजार में रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर सोहनगढ़ में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व समाज द्वारा तैयार की गई होलिका की सुंदरता और कलात्मक गाय के गोबर से बरबूले बना कर होली की सजावट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिनभर गांव के छोटे-बड़े बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष होलिका के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। आकर्षक साज-सज्जा के कारण लोग यहां फोटो खिंचवाते नजर आए और यह स्थल उत्सव का प्रमुख केंद्र बना रहा।
शुभ मुहूर्त में हुआ पूजन व दहन
रात्रि 8 बजे शुभ मुहूर्त में गांव के पटेल श्री दशरथ जी द्वारा एवं गांव के सभी समाजजनों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन किया। पूजा-अर्चना के पश्चात अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया गया। उसके पश्चात वहां पर उपस्थित युवाओं द्वारा जलती हुई होली को ले जाकर पानी में ठंडी करना ये परम्परा कई वर्षों से देखने को मिल रही है उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए होलिका की परिक्रमा की।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशास प्रशासन की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षाेल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।