BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शेप-अप हेल्थ क्लब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 10:48 am
KHABAR : संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, मार्च माह की अलग-अलग तारीखों को कुकडेश्वर और मनासा में लगेगा विशेष शिविर, लाभार्थियों को ये जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य, पढ़े खबर

Share On:-

कुकडेश्वर/मनासा। संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों की पहचान और त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, आयुष विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभाग सहयोगी हैं।

शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है-
05 मार्च 2026- शासकीय अस्पताल कुकडेश्वर, प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक
06 मार्च 2026- शासकीय अस्पताल मनासा, प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक

शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, रेल्वे किराया में रियायत संबंधी प्रमाण पत्र, UDID कार्ड और बस पास नि:शुल्क जारी किए जाएंगे।

लाभार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने साथ निम्न दस्तावेज़ लाएँ-
- 4 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी की तीन-तीन फोटोकॉपी

अधिक जानकारी के लिए भूरालाल अहिर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से 9713165344 पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE