BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, युवाओं की.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का उपनगर बघाना और लेनदेन का.. <<     NEWS : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार.. <<     कसरावद में पेयजल व्यवस्था की हकीकत से रूबरू.. <<     KHABAR : नगर कुकड़ेश्वर के समीप जूना पानी स्थित.. <<     KHABAR : सहस्त्रमुकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा.. <<     बदरवास में खूनी संघर्ष,35-40 लोगों ने लाठी-चाकू.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ग्यारसी लाल अग्रवाल, परिवार.. <<     सड़क हादसों पर लगाम लगाने शिवपुरी पुलिस.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर.. <<     KHABAR : सादाखेड़ी में खेल मैदान के सुधार और.. <<     KHABAR : दतिया की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस.. <<     NEWS : अंतर विद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता.. <<     KHABAR : भाजपा भादवा माता मंडल की मासिक बैठक.. <<     NEWS : श्रेष्ठ पुस्तकें ही व्यक्तित्व और.. <<     KHABAR : हार्डवेयर कारोबारी ने जहरीला पदार्थ.. <<     NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शेप-अप हेल्थ क्लब का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 1:28 pm
KHABAR : उज्जैन के मालीपुरा में सजा 79 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, होलिका उत्सव पर जुटे दिग्गज कवि, अपने काव्यपाठ से श्रोताओं को गुदगुदाया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में होलिका उत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में एक बार फिर काव्य रस की फुहारें बरसीं। मालीपुरा सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 2 मार्च, सोमवार को होलिका उत्सव 2026 के अंतर्गत 79 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का मालीपुरा चौराहे पर भव्य आयोजन किया गया। समिति पिछले कई दशकों से इस साहित्यिक परंपरा का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। 


समिति के संरक्षक सत्यनारायण चौहान, अध्यक्ष राकेश चौहान और सचिव मुकेश बारोट ने बताया कि होलिका उत्सव से ठीक पहले आयोजित इस प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। आमंत्रित कवियों में मुंबई से हास्य व्यंग्य कवि आशकरण अटल व सुनील व्यास, औरैया से वीर रस के कवि अजय अंजाम, इंदौर से गीतकार अमन अक्षर, भोपाल से गीत-गजल के लिए अनु सपन और बदनावर से हास्य व्यंग्य कवि राकेश शर्मा शामिल रहे। कवियों के कविता पाठ से हजारों प्रबुद्ध नागरिक, साहित्य प्रेमी और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया मौजूद रहे। अतिथियों ने भी मंच से कविताएं सुनाई। कवि सम्मेलन के लिए सुगंधित फूलों से मंच के साथ पूरा मालीपुरा सजाया गया था। पुष्प सज्जा जानकीलाल गहलोत ने की। कार्यक्रम में सभी कवियों का स्मृति चिह्न और पुष्पमाला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार उज्जैन के अशोक भाटी रहे, जबकि संचालन संजय देवधर और संदीप राजनोद ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE