BREAKING NEWS
NEWS : राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण परीक्षा का.. <<     NEWS : धनगर पूर्बिया समाज की महापंचायत में.. <<     NEWS : अगस्त में जिला कलक्टर डॉ. मंजू करेंगी चार.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से.. <<     NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:14 am
NEWS : नगर मंडल भाजपा बैठक में संगठन मजबूती व आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा- डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से चित्तौड़गढ़ को मिल रही नई गति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रमान सिंह आक्या रहे, अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास को जन आंदोलन बना दिया है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार मे चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे जनता के विश्वास को और मजबूत करते हैं। बजट में चित्तौड़गढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगातों पर विचार व्यक्त करते हुये विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास कार्यों को गति देने और उन्हें समयबद्ध पूर्ण कराने की बात कही। आक्या ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, दायित्वबोध और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभानी होगी। नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि नगर मंडल भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनसरोकारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नगर मंडल की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने वाला होगा और संगठनात्मक एकजुटता ही हमारी सफलता की कुंजी है। बैठक मे  चित्तौड़गढ़ विधानसभा का होली मिलन समारोह 8 मार्च को सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक को प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर एवं पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। आई एम सेठिया,संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री गोवर्धन जाट,जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार,अनिल इनाणी,लोकेश त्रिपाठी, दीपक शर्मा, शाश्वत सक्सेना, भरत जागेटिया, अविनाश शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, रामगोपाल ओझा, घनश्याम लोट, आशीष शिकलीगर, छोटू सिंह शेखावत, शिवप्रकाश मंत्री,ओमप्रकाश शर्मा, कमलेश आमेरिया आदि मंचासिन रहे। इससे पूर्व अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। आईटी सहसंयोजक आशीष शर्मा, छोटू माली, चन्द्रशेखर शर्मा, विष्णु सेन, सुनील रजक सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यक्रता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE