चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं एकल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण परीक्षा के पोस्टर का विमोचन गांधीनगर स्थित एकल अभियान कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा पौधों का वितरण भी किया गया।
जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मुंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने की। कार्यक्रम में प्रहलाद प्रजापत एवं राजस्थान संगठन मंत्री लक्ष्मण शर्मा का सान्निध्य रहा। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा एसपीसी के बारकोडयुक्त पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने बताया कि यह परीक्षा भारत सहित कई देशों में ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। कक्षा 1 से आगे के विद्यार्थी श्एक मित्रमश् ऐप अथवा क्यूआर कोड स्कैन कर परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा में पर्यावरण से जुड़े 20 सरल प्रश्न पूछे जाएंगे तथा सफल प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक देश-विदेश के तीन लाख से अधिक लोग इस परीक्षा में भाग ले चुके हैं।
कार्यक्रम में खेजड़ी अनुसंधान केंद्र, बीकानेर द्वारा विकसित श्थार शोभाश् खेजड़ी के पौधों का वितरण भी किया गया। एकल अभियान ने जिले के 480 गांवों के 5 हजार विद्यार्थियों को इस परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस अवसर पर पंडित संजय शर्मा, मुरली धाकड़, गोपाल कच्छावा, संजय धाकड़, पंकज, लीलाशंकर, लाल सालवी, अनिल धाकड़, महिपाल सिंह, छोटूसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।