चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए अवैध अफिम 1 किलो 500 ग्राम व अवैध अफिम डोडा चूरा 9 किलो 900 ग्राम के साथ दो कार जब्त कर 04 आरोपियों को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी चित्तौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर सुरेश चन्द उ.नि. व जाप्ता की पुलिस टीम गठित की गई।

पहली कार्यवाही मे एक ईक्को कार के अन्दर दो प्लास्टिक की थैलियों में भरी 01 किलो 500 ग्राम अवैध अफिम मिली। जिस पर उक्त अफिम व ईक्को कार को जब्त कर मौके से चालक पीराराम पुत्र शंकर लाल प्रजापत निवासी मेकानियो की ढाणी पाटोदी थाना पचभदरा जिला बालोतरा व उसके साथी दिनेश पुत्र अचलाराम प्रजापत निवासी मेकानियो की ढाणी पाटोदी थाना पचभदरा जिला बालोतरा व मोहित पुत्र लुणदास वैष्णव निवासी पाटोदी थाना पचभदरा जिला बालोतरा को गिरफतार किया गया।

दूसरी कार्यवाही में एक स्विफ्ट कार के अन्दर एक प्लास्टिक के काले कट्टे में 09 किलो 900 ग्राम अवैध अफिम डोडा चूरा पीसा हुआ मिला। जिस पर उक्त अफिम डोड चूरा पीसा हुआ व स्विफ्ट कार को जब्त कर कार चालक वरिन्दरसिंह पुत्र रसपालसिह राय सिख निवासी चक कबरवाला थाना चक बेरा का जिला फाजिल्का, पंजाब को गिरफतार किया गया। दोनों प्रकरणों में अनुसंधान जारी है।
