उदयपुर। अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर उदयपुर जिले के सक्रिय युवा नेता रानू अजमल खान को अल्पसंख्यक विभाग में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रदेश स्तर पर प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार के मार्गदर्शन तथा डॉ. सीपी जोशी की अनुशंसा के बाद की गई है। संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार रानू अजमल खान को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से दी गई है।
संगठन को मिलेगा नया विस्तार-
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावशाली पहचान रखने वाले इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा से मिली इस जिम्मेदारी को रानू अजमल खान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रानू अजमल खान ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार तथा वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को संगठन से जोड़ना, युवाओं को आगे लाना तथा समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह-
रानू अजमल खान को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की खबर से प्रतापगढ़ सहित उदयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।