BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 7:11 pm
NEWS : ऐतिहासिक जौहर मेले को भव्य बनाने की तैयारी, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ करेंगे शिरकत, भाजपा की बैठक में तैयारियों पर मंथन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीर भूमि चित्तौड़गढ़ में 15 मार्च को इनाणी सिटी सेंटर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौहर मेले के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य तथा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि वीरों की धरती चित्तौड़गढ़ का इतिहास त्याग, बलिदान और स्वाभिमान से भरा हुआ है। ऐसे पावन स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जौहर मेले की सभा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए नगर मंडल के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुट गए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए वार्ड स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा सभा स्थल की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति सुशील शर्मा एवं पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर ने कहा कि जौहर मेले का ऐतिहासिक महत्व पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसे में मुख्यमंत्री का आगमन इस आयोजन को और भी विशेष बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में स्वागत तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, सभा स्थल की व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि जौहर मेले के अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक एवं भव्य तरीके से किया जाएगा।

बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश इनाणी, अनिल इनाणी, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, संजु लढ्ढा, प्रवीण सिंह राठौड़, नंदकिशोर लौहार, नरेन्द्र पोखरना, लोकश त्रिपाठी, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, भरत जागेटिया, घनश्याम लोठ, आशिष सिकलीगर, प्रदीप सिंह नाहरगढ़, कमलेश आमेरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जौहर मेले में मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE