BREAKING NEWS
KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 7:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध, महंगाई और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर जताई नाराजगी, प्रधानमंत्री मोदी का फूंका पुतला, केंद्र की विदेश नीति पर भी हमला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि महंगाई चरम सीमा पर है और बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमत आमजन पर बोझ डाल रही है।

जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के समय केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है, जिससे देश में ईंधन संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़कर प्रति सिलेंडर 60 रुपए बढ़ा दिए गए हैं, जबकि समारोहों के लिए आवश्यक कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी बाधित की गई है।

सिसोदिया ने कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए केंद्र सरकार कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस ने अफीम किसानों के धरना आंदोलन का भी समर्थन किया।

धरना कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बद्रीलाल जाट, डॉक्टर ललित बोरीवाल, रंजना शर्मा, वंदना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संपत धाकड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा पुरोहित, एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव, किसान खेत कांग्रेस के भैरूलाल जाट, विधि प्रकोष्ठ के लक्ष्मण सिंह सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने का संचालन जिला महामंत्री अहसान पठान ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE