BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 11:10 am
KHABAR : दो दिवसीय भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति,  प्राप्त की केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत दो दिवसीय भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के पहले दिन रात्रि विश्राम के बाद भजनों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन प्रातः जागरण और योगाभ्यास के साथ सत्र की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं ने वर्ग गीत और वंदे मातरम के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।

पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने संगठन की कार्य पद्धति पर अपने विचार रखकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने की।

द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवंतिका जी जाट ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जयसवाल ने की।

अंतिम सत्र में पंकज पोरवाल ने मीडिया, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री ललित ग्वाला ने की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा और अनिल माली ने किया। पूरे प्रशिक्षण के दौरान अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यशाला सफल रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE