BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 3:20 pm
KHABAR : जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, 42 सरपंचों के साथ सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत, 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंचों और सदस्यों ने जनपद सीईओ बसंती दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


हर काम में कमीशन
दरअसल जनपद सीईओ पर सरपंचों से कमीशन को लेकर परेशान करने और समय पर कार्य न करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर मंडला कलेक्टर से शिकायत की गई है। शिकायत करने पहुंचे 42 सरपंचों के साथ जनपद अध्यक्ष और सद्स्यों ने चेतावनी दी है कि सात दिनों के भीतर सीईओ को नहीं हटाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


सदस्यों की उपेक्षा और मनमानी का आरोप
बता दें कि इसके पहले निवास जनपद क्षेत्र में भी सरपंचों ने एक अन्य सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सरपंचों का कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाने की अपेक्षा अपनी अंगुलियों में नचाना चाहते हैं। पंचायत में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। वहीं मामले में जनपद सीईओ ने चुप्पी साध ली है। जानकारी राजेंद्र पुटा, मदन सिंह जनपद सदस्य और पुष्पा मरकाम जिला पंचायत सदस्य ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE