रतनगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमन-चैन और भाईचारे के पर्व ईद के अवसर पर ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना साहब, समाज सदर तथा मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया, गले मिलकर मिठाई खिलाई और ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण ने कहा कि ईद का त्योहार धर्मनिरपेक्षता, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद का यह पावन दिन सभी के जीवन में नई उम्मीद, नई रोशनी और नई खुशियाँ लेकर आए तथा सभी का जीवन प्यार, अमन और तरक्की से भरपूर रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेघराज सोनी, पूर्व पार्षद लखन भाटी, जिला अल्पसंख्यक नेता मलकित सिंह सरदार, युवा नेता तेजमल बारेट, जौहर गांधी बोहरा, बाल कांग्रेस कार्यकर्ता युवराज चारण सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।