नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस क्रम में नीमच जिले के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में रतन मालावत को नियुक्त किया गया है।
रतन मालावत वर्तमान में जनपद सदस्य के रूप में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता और स्वच्छ छवि को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पूर्व भी उन्हें भील समाज आदिवासी सेवा संगठन में जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था, जहां उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।