BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 3:22 pm
KHABAR : नयागांव चेकपोस्ट पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी का राज, भाजपा शासन में भी चालकों के साथ तालिबानी जैसी गुंडागर्दी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने उठाई आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/भोपाल। नयागांव परिवहन चेकपोस्ट (मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा, जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर) पर अवैध वसूली और असामाजिक तत्वों द्वारा वाहन चालकों को धमकाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि यहां अवैध वसूली और गुंडागर्दी की स्थिति तालिबानी शासन से भी बदतर है।

अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासन के दौरान जिला प्रशासन और विधायक-सांसद मूकदर्शक बने हैं और वाहन चालक उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के कारण खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2013 से आम आदमी पार्टी ने परिवहन विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ संघर्ष किया था। इस दौरान आठ साथी झूठे मुकदमों में जेल गए, लेकिन 10 साल की कानूनी लड़ाई के बाद वे बरी हुए।

इसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के सभी 46 चेकपोस्ट बंद कर दिए गए थे और उनके स्थान पर चेकपॉइंट बनाए गए थे। लेकिन उच्च राजनीतिक संरक्षण के चलते नयागांव चेकपोस्ट पर पहले की तरह अवैध वसूली फिर से शुरू कर दी गई है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जो वाहन चालक अवैध वसूली का विरोध करता है, उसका ऑनलाइन चालान बना दिया जाता है। चेकपोस्ट पर लगभग 100 असामाजिक तत्व तैनात हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, प्रधानमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी पत्र भेजकर अवगत कराया है।

अग्रवाल ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी नहीं रोकी गई, तो आम आदमी पार्टी विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर पुनः आंदोलन करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE