BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 12:49 pm
KHABAR : नव दुर्गा महिला मंडल के तत्वावधान में निकली 371 फीट चुनर यात्रा, इंदिरा नगर में उमड़ा जनसैलाब, फरियाली खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का भव्य दृश्य उस समय देखने को मिला, जब नव दुर्गा महिला मंडल गणपति नगर एवं त्रिमूर्ति नगर के संयुक्त तत्वावधान में 371 फीट लंबी चुनर यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गणपति नगर स्थित शीतला माता मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनर यात्रा इंदिरा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां आरती के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मॉर्निंग क्लब इंदिरा नगर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फरियाली खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उत्साह एवं सेवा भाव का सुंदर वातावरण बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE