नीमच। भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा, नीमच द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन नीमच स्थित शिक्षक सहकारी भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी, पर्यवेक्षक मनोज मेहता, शाखा पालक अजय शर्मा तथा प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप चोपड़ा एवं सुनील सिंहल की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए मनीष गर्ग को अध्यक्ष, प्रमोद मालू को सचिव, अशोक सोनी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती संध्या राठी को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध चुना गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।
अंत में शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया।