BREAKING NEWS
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा थाना पुलिस को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी सफलता, ड्रग्स.. <<     BIG NEWS : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, चार जिलों में.. <<     खरगोन खेल शिविर "आरोह 2026" में साइबर सुरक्षा का.. <<     कालापीपल में फूटा जनता का गुस्सा,10 साल से सड़क.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना-चांदी में अचानक बड़ा झटका, बाजार.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जीवीपी मुक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 1:16 pm
KHABAR : पेयजल व्यवस्था से छेड़छाड़ का आरोप, पंचायत ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, शासकीय कुएं में तोड़फोड़ से गांव में गहराया जल संकट, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले के जनपद पंचायत जीरन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटड़ी ईस्तमुरार में शासकीय पेयजल व्यवस्था से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोटड़ी ईस्तमुरार स्थित शासकीय पेयजल कुएँ पर अरुण सिंह पिता प्रहलाद सिंह परिहार पर मोटर से जुड़े पाइप काटने तथा मोटर को कुएँ के अंदर फेंकने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा स्टार्टर चोरी करने तथा वाटर वाल्व के सामने आग लगाने की भी शिकायत की गई है।

घटना के बाद गांव की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित व्यक्ति ने वाटरमैन को रात के समय धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शासकीय कुएँ में जहरीला पदार्थ डालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पंचायत का कहना है कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं कर चुका है तथा वह शासकीय भूमि और कुएँ को अपना निजी बताता है।

ग्राम पंचायत कोटड़ी ईस्तमुरार के सरपंच एवं सचिव ने कलेक्टर से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पेयजल व्यवस्था शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि विधायक, पुलिस अधीक्षक एवं जनपद पंचायत को भी भेजी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पेयजल व्यवस्था बाधित होने से पूरे गांव में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE