नीमच। धीरेन्द्र सोया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत जिला चिकित्सालय नीमच में टीबी मरीजों को फूड बास्केट राशन किट वितरित किए गए। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि टीबी मरीजों के पोषण सहयोग के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 राशन किट मरीजों को वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र पाटील एवं डॉ. मनीष यादव उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि टीबी मरीजों के लिए दवाइयों के साथ पोषण आहार भी अत्यंत आवश्यक होता है। इस प्रकार की सहायता मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह सेवा कार्य केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था द्वारा वर्ष भर निरंतर सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जाती है।
संस्था की भविष्य की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आने वाले समय में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) से पीड़ित मरीजों को भी आवश्यक सामग्री एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस सेवा कार्य के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं मरीज उपस्थित रहे।