BREAKING NEWS
KHABAR : पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के.. <<     KHABAR : मंदसौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा.. <<     KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<     REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत पर प्रशासन की.. <<     VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<     भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर कथित.. <<     VIDEO: इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन | कई.. <<     मनासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार को.. <<     BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 5:09 pm
KHABAR : नीमच में सामाजिक संगठनों ने शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक एवं वंदे मातरम वाटिका में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

माल्यार्पण के पश्चात वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर शहीदों ने देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ एक समान, शोषणमुक्त और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था, जिसे साकार करना आज भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह साम्राज्यवाद, सांप्रदायिकता और सामाजिक असमानता के विरोधी थे तथा वे जागरूक, शिक्षित और समानता आधारित समाज का निर्माण चाहते थे।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में असमानता, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था जैसी चुनौतियां सामने हैं, ऐसे में आवश्यक है कि हम शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए देशहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ठाकुर, नवीन कुमार अग्रवाल, किशोर जवेरिया, किशोर बागड़ी, जगदीश शर्मा, यश लोहार, कृपाल सिंह मंडलोई, दुलीचंद कनेरिया सहित कृति, संकल्प पर्यावरण एवं सीटू के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE