BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 5:27 pm
KHABAR : मंदसौर में गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई चाय, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दर्ज कराया आक्रोश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। रसोई गैस के बढ़ते दामों और सिलेंडर की कथित किल्लत के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने मंगलवार को गांधी चौराहे पर अनूठा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर लकड़ी का चूल्हा जलाया और उस पर चाय बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई पर सीधा असर डाला है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने मध्यम एवं गरीब वर्ग के लिए घर का चूल्हा जलाना मुश्किल कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार योजनाओं का प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की किल्लत से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है, जिससे वितरण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दुर्गेश पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस के दाम कम नहीं किए गए और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी तथा गांव-गांव तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। सड़क पर चूल्हे पर चाय बनाना महंगाई के दौर में आम आदमी की मजबूरी का प्रतीक बनकर सामने आया।

प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता मनोहर नाहटा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE