नीमच। समीपवर्ती राज्य राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री चारभुजा नाथ मंदिर, ग्राम सूबी श्याम के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुर्गाअष्टमी के अवसर पर भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर, सूबी श्याम से मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा के लिए भव्य चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा केसुंदा पहुंचने के पश्चात मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात केसुंदा में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।
आयोजन चारभुजा मंदिर समिति एवं ग्राम सूबी श्याम के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।