सेगांव। निमाड़ का सबसे लोकप्रिय त्योहार गणगौर पर्व धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ भक्ति भाव से मनाया गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मंगलवार शाम धनगर परिवार के रथ को नगर की प्राचीन बावड़ी पर डीजे की धुनों और भव्य स्वागत के बीच स्वल्पाहार कराकर माता को नम आंसुओं से विदाई दी गई। सुरक्षा व्यवस्था राजस्व अधिकारी सरदार मंडलोई और चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान अपनी टीम के साथ सतर्कता से संभाले रहे।