BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 6:52 pm
NEWS : भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक पहुंचे प्रतापगढ़, गांधी चौराहे पर हुआ प्रफुल्लाल कटारा का स्वागत, कहा- आदिवासी एकता और संवैधानिक जागरूकता पर होगा फोकस, पढे़ खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। शहर के गांधी चौराहे पर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्लाल कटारा सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भील प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक रवि बरजोड़, अनुसूचित क्षेत्र आरक्षण मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल भाई मंसार और भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक किशन भाई वारगी भी उपस्थित थे।


आदिवासी समाज को सशक्त बनाने पर दिया जोर
स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश संयोजक प्रफुल्लाल कटारा ने कहा- देशभर में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने सभी को वैचारिक रूप से एक मंच पर लाकर एकजुट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संगठन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज में वैचारिक एकीकरण स्थापित करना और उन्हें सशक्त बनाना है।


कटारा ने बताया- समाज के मूलभूत अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में प्रदेश और देशभर में सक्रिय संगठनों से संवाद स्थापित कर उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आदिवासी समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।


जिला संयोजक बद्री भगोरा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के प्रतापगढ़ में पहली बार आगमन पर गांधी चौराहे पर यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी परिवार के विभिन्न विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई थी।


सभी वर्गों के लोगों से जुड़ने का आह्वान
संयोजक ने कहा- यह पहल सामाजिक और वैचारिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस मुहिम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी को आवश्यक बताया और सभी से आदिवासी एकता व जागरूकता को मजबूत करने के लिए जुड़ने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE