चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ किराना व्यापार संगठन पिछले 4 वर्षों से लगातार भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान हो और गर्मी में राहत मिले इसलिए जल सेवा का कार्यक्रम चलाया जाता है। जल सेवा के तहत पशुओं के पीने के लिए पानी की टंकियां पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे आयुर्वेदिक पौधे जो मानव और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है वितरित किए गए।
अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया 31 मार्च महावीर जयंती के अवसर पर संत दिग्विजय राम के आतिथ्य में जल सेवा का कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो अगले 3 माह तक निरंतर चलेगा। इसके साथ ही पशुओं के लिए पानी की टंकियां पक्षियों के लिए परिंडे और पौधे वितरण भी किया गया।
महामंत्री राजकुमार बज ने बताया महावीर जयंती पर जुलूस पर पुष्प वर्षा और जल सेवा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। किराना व्यापार संगठन द्वारा पिछले लगातार 4 वर्षों से यह सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहर में बाहर से आने वाले यात्री राहगीर और शहर वासियो को ठंडे जल की सुविधा मिले ऐसी भावना के साथ प्रतिवर्ष से कार्यक्रम चल रहा है इसमें सभी किराणा व्यापारियों का सहयोग रहता है। संत दिग्विजय राम ने कहा कि किराना व्यापार संगठन द्वारा किया जा रहा कार्य प्रेरणादायी है ऐसे कार्यक्रम के लिए सभी शहरवासियों को आगे आना चाहिए। व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया सुरेश कुमार जैन समाजसेवी नाथू लाल भंडारी, संरक्षक मेघराज व्यास, विनोद गदिया, छोटूसिंह शेखावत, बद्री आगाल, अंकित पटवा, बसंत गोयल, सतीश सोमानी, अशीष कोठारी, विजय मालू, निलेश बाबेल, अनिल पटवा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।