BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 7:03 pm
NEWS : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, मेहंदी-घूमर उत्सव में झूमीं महिलाएं, 300 से अधिक ने लिया भाग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के तहत श्री महावीर जैन महिला मंडल (यूनिट श्री महावीर जैन मंडल) द्वारा भव्य मेहंदी घूमर उत्सव का आयोजन किया गया।


अध्यक्ष कल्पना मेहता के अनुसार विद्यासागर मांगलिक धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाओं ने मेहंदी के साथ भगवान के भक्ति गीतों पर नृत्य एवं घूमर किया। शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ परामर्श मंडल के मंगलाचरण एवं मीनल मेहता की भक्ति से की गई। कार्यक्रम के निर्देशक मनोरमा अजमेरा, दिलखुश खेरोदिया, नम्रता गदिया, मधु मट्ठा, उमा सुराणा, स्नेहा ढीलीवाल, ज्योति चंडालिया, संयोजक प्रीति ढीलीवाल, प्रमोद नागोरी, जयमाला लड्ढा, संगीता चीपड़, समिति सदस्य सरोज सुराणा, सुनीता रांका, शिमला बोलिया, सुनीता डांगी, अंगूरबाला भड़कतिया, दीप्ति भड़कतिया, मैना बज थे।


महासचिव रजनी रांका के अनुसार कार्यक्रम में मनोरमा अजमेरा, दिलखुश खेरोदिया के द्वारा शब्द राउंड कराया गया। सभी संघों द्वारा भक्ति गीत एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के प्रति अपनी भावनाएँ प्रकट की गई। इस दौरान कालिका पेट्रोलियम यूनिट द्वारा महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी व गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया गया।


कार्यक्रम में ही सभी महिलाओं का सामूहिक घूमर हुआ जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। संचालन सुनीता गहलोत एवं रितु सुराणा ने किया। अंत में आभार महासचिव रजनी रांका ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE