BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 7:51 pm
KHABAR : जलगंगा अभियान का असर- चंदवासला में चेक डैम से बदली किसानों की तस्वीर, 450 अन्नदाताओं को सिंचाई सुविधा, बढ़ेगा भूजल स्तर, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत खाचरौद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चंदवासला में बागेड़ी नदी पर निर्मित चेक डैम का कार्य पूर्ण हो गया है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बने इस चेक डैम ने गांव के 450 किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने की उम्मीद जगाई है।

पूर्व में मानसून का पानी बिना रुके नदी से बह जाता था, जिससे खरीफ फसलों के दौरान पानी की कमी बनी रहती थी। भूजल स्तर गिरने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ता था। करीब 200 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचाई के अभाव में प्रभावित था।

अब इस चेक डैम के माध्यम से लगभग 40 हजार घन मीटर पानी का भंडारण किया जा सकेगा। इससे वर्षा जल का संरक्षण होगा और भूजल स्तर में सुधार आएगा। साथ ही 200 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

ग्रामवासी और किसान इस पहल से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब फसल उत्पादन बढ़ेगा और आय में भी वृद्धि होगी।

यह चेक डैम जल संरक्षण, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE