BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 10:19 am
KHABAR : रतलाम सीजीएसटी कार्यालय में रिश्वत मांगने की शिकायत पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, भोपाल से पहुंची 8 सदस्यीय टीम, देर रात तक चली पूछताछ, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मित्र निवास रोड स्थित सीजीएसटी कार्यालय में एक अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की 8 सदस्यीय टीम ने मंगलवार देर शाम रतलाम पहुंचकर जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, टीम का नेतृत्व भोपाल सीबीआई कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ निरीक्षक अभिषेक सोनेकर कर रहे हैं। टीम दोपहर में रतलाम पहुंची थी, लेकिन शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए जावरा और बाद में मंदसौर भी गई। इसके बाद टीम ने एक व्यक्ति के साथ जावरा से रतलाम पहुंचकर सीजीएसटी कार्यालय में जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर बायपास स्थित एक फर्नीचर दुकान पर कार्यरत सुरेश नामक कर्मचारी द्वारा जावरा के एक व्यापारी राजेश से किसी मामले के निपटारे के एवज में 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में सौदा 1.5 लाख रुपये में तय हुआ, जिसके बाद व्यापारी ने इसकी शिकायत सीबीआई को कर दी।

सीबीआई टीम ने पहले सीजीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद जावरा जाकर व्यापारी के वीडियो बयान दर्ज किए। बाद में व्यापारी को रतलाम लाकर बायपास पर कर्मचारी सुरेश से पहचान करवाई गई।

इसके बाद व्यापारी को वापस जावरा भेज दिया गया, जबकि सुरेश को लेकर सीजीएसटी कार्यालय में पूछताछ की गई। कार्यालय के दरवाजे बंद कर टीम ने देर रात तक पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को एक स्थान पर एकत्रित कर एक-एक कर अलग कमरे में पूछताछ की गई। जांच के दौरान किसी भी अधिकारी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीबीआई ने कहा है कि बुधवार दोपहर तक पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE