BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 10:30 am
KHABAR : बिजली बिल जमा नहीं करने पर कांटे कनेक्शन, गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों के साथ की मारपीट, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। खेरा गांव के चौहान मार्केट की बिजली सप्लाई बंद होने के कारण वहां के आधा दर्जन से अधिक लोग मंगलवार दोपहर दो बजे जींगनी बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। भीड़ में शामिल लोगों ने मीटर रीडर संजय जादौन से कहा कि उनके मार्केट की दुकानों की बिजली गुल है उसे चालू कराने के लिए लाइनस्टाफ को मौके पर भेजो। संजय ने कहा कि अभी लाइन स्टाफ फील्ड से लौटकर आता है तो उसे खेरा भेज देंगे। भीड़ में शामिल लोगों को लगा कि मीटर रीडर को उनको टाल रहा है। इसी बात भी भीड़ में शामिल लोग उसे गाली देने लगे। तब संजय ने भीड़ को आफिस से बाहर निकलने के लिए बोला। तभी कुछ युवकों ने मीटर रीडर संजय को पकड़ा और उसे घसीटते हुए कार्यालय के बाहर ले आए और जमीन पर पटकर लोहे के पाइप समेत लात-घूसों से मारपीट कर दी। संजय जादौन को बचाने के लिए मीटर रीडर राधाकृष्ण शर्मा आगे बढ़ा तो भीड़ ने उसे भी पीट दिया। दोनों मीटर रीडरों पर हमला कर खेरा से आए लोग भाग गए। मारपीट के कारण संजय जादौन के पैर व पीठ में गंभीर चोट आई है। मीटश्र रीडरों को बचाने के लिए कर्मचारी दफ्तर से बाहर आए तो हमलावरों में से एक युवक ने कट्टे से तीन फायर किए। बिजली कर्मचारियों की मारपीट की सूचना मिलने पर थाना माताबसैया से सहायक उप निरीक्षक मनीष पाठक फोर्स के साथ जींगनी बिजली कार्यालय पर पहुंचे और मारपीट से कराह रहे मीटर रीडरों को एफआइआर लिखवाने के लिए माताबसैया थाने ले गए। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर खुशहाल कुमार का कहना है कि खेरा गांव के 250 में 200 घर व दुकानों के उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करते। उन पर लगभग 30 लाख रुपए का बिल बकाया है, इसलिए इनकी बिजली सप्लाई काटी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE