BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 11:22 am
BIG NEWS : छत्तीसगढ़-राजस्थान के युवा विधायकों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने के बाद पहुंचे उज्जैन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका, विकसित भारत, 2047 में युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां, आदि विषयों पर चर्चा एवं जानकारी साझा करने के लिए राजधानी भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय “युवा विधायक सम्मेलन में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधायकों ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपनी विधानसभा प्रदेश और देश के कुशलक्षेम की कामना की।


मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में सम्मिलित छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा के सदस्यों रविन्द्र सिंह भाटी, बालेश्वर साहू आदि ने मय सहयोगियों के लगभग 50 सदस्यगण ने विश्व प्रसिद्ध भगवान  महाकाल के दर्शन लाभ लिए इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया । दर्शन के लिए पहुंचे विधायकों ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो हमने बाबा महाकाल के दर्शन किए, विधायक सम्मेलन में बहुत कुछ सीखने को मिला है।


वहीं अन्य विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,  विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद देना चाहते हैं कि तीनों राज्यों के विधायकों को यहां बुलाकर अपनी बातें रखने का मौका दिया । सम्मेलन में शामिल होने के बाद उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल और काल भैरव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और बाबा से प्रार्थना की है कि हमारे क्षेत्र विधानसभा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित देश के अंतिम छोर के नागरिक के कुशलक्षेम की प्रार्थना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE