BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 11:54 am
BIG NEWS : एमपी में जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर हुई शिकायतें, मंच पर मौजूद थे पीसीसी चीफ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस पार्टी में फिर हलचल मच गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर सवाल उठे हैं। बैठक में जीतू पटवारी खुद मंच पर मौजूद थे। इस दौरान हुजूर विधानसभा के अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ने जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहारू “मैं आपके पास दो बार आया, घंटों इंतजार किया। आप बंगले से बाहर आते हैं, कार में बैठते हैं और कहते हैं कि चलो बाद में मिलते हैं। कोई भी कार्यकर्ता आपसे मिलने आए तो उसे गंभीरता से सुनें।”


युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक अंसारी ने भी जीतू पटवारी के करीबी कुणाल चौधरी को लेकर सवाल उठाए। अतीक अंसारी ने कहारू “आप सिर्फ कुणाल चौधरी के लोगों से मिलते हैं।” बैठक में जीतू पटवारी ने खुद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा था कि “आप लोग मेरी कमियां बताएं”। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुलकर जीतू पटवारी की कमियों और कामकाज पर सवाल उठाए।


यह घटना युवक कांग्रेस की बैठक के दौरान हुई, जिसमें पार्टी के अंदरूनी असंतोष साफ तौर पर सामने आया। कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के व्यस्त कार्यक्रम और आम कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने का आरोप लगाया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE