देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में वर्ष 2026 के प्रवेश उत्सव के अवसर पर साइकिल एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य एवं सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही शासन की योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बालक-बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठजन राजमल पाटीदार, लोकेश सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य प्रीति शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार जताया।